आगरालीक्स….आगरा के दाऊजी मिष्ठान भंडार पर एसजीएसटी की जांच पूरी, जोमेटो स्वगी से सप्लाई की जा रही थी मिठाई स्टाॅक में अंतर मिला, जमा कराए
आगरा के दाऊजी मिष्ठान भंडार पर एसजीएसटी की टीम ने जांच पूरी कर ली है. गुरुवार को शुरू की गई जांच में पाया गया टीम को जांच में पता चला कि जोमेटो और स्वीगी आदि पर भी बिक्री की जा रही थी. यही नहीं फर्म की रेकी और सैम्पल पर्चेस में सामने आया कि फर्म द्वारा करापवंचना की जा रही है. इसके अलावा फर्म के निर्माण और स्टॉक में भी अंतर मिला है. कारोबारी द्वारा रेस्टोरेंट सर्विस में भी आईटीसी का लाभ लिया जा रहा था. कच्चे माल की खरदी और प्रयोग के अनुपात में निर्माण एवं बिक्री घोषित नहीं की जा रही थी. कार्रवाई के बाद कारोबारी द्वारा 16 लाख रुपये जमा कराए गए हैं.गुरुवार को शुरू हुई थी जांच
आगरा के प्रसिद्ध मिठाई कारोबारी श्रीदाऊजी मिष्ठान्न भंडार पर एसजीएसटी की टीम ने गुरुवार को एक साथ सर्वे की कार्रवाई की. मिष्ठान/रेस्टोरेंट के व्यापार के लिए रजिस्टर्ड फर्म सुपर फूड्स, नुनिहाई आगरा एवं फर्म दाऊजी मिष्ठान भण्डार प्रालि, कमला नगर द्वारा दाखिल रिटनों की जांच करने पर टीम को पता चला कि उनके द्वारा अपने टर्नोवर में लाभ कम दिखाते हुए कैश सेटऑफ बहुत कम किया जा रहा है. खरीदे गये कच्चे माल, उनसे निर्मित माल एवं उसकी इलैक्ट्रोनिक कॉमर्स ऑपरेटर: जोमेटो, स्वीगी आदि पर की जा रही बिक्री एवं फर्म की रेकी तथा सैम्पल पर्चेस पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि फर्म द्वारा करापवंचना की जा रही है.
निर्माता फर्म सर्वश्री सुपर फूड्स, नुनिहाई आगरा एवं उनसे खरीद करने वाली ट्रेडर फर्म सर्वश्री दाऊजी मिष्ठान भण्डार प्रा० लि०, कमला नगर आगरा के मुख्य व्यापार स्थल सहित शाखाओं की जांच की गई. नुनिहाई, कमला नगर, भगवान टॉकीज, फतेहाबाद रोड, आगरा एवं फिरोजाबाद में एक साथ 6 टीमें जांच के लिए पहुंची. जांच पर निर्माण एवं व्यापार में भारी अनियमितता प्रकाश में आई. व्यापारी द्वारा रेस्टोरेंट सर्विस देते हुए भी आईटीसी का लाभ लिया जा रहा था. निर्माण एवं स्टॉक में भी अन्तर पाया गया. व्यापारी द्वारा कच्चे माल की खरीद एवं प्रयोग के अनुपात में निर्माण एवं बिक्री घोषित नहीं की जा रही थी. जांच पर पायी गयी अनियमितताओं से व्यापारी को अवगत कराया गया तथा व्यापारी द्वारा स्वेच्छा से रू0 16.00 लाख जमा किया गया. जॉच अग्रेत्तर प्रचलित है।
ये टीम रही जांच में शामिल
जांच में जितेन्द्र सिंह, सुभाष चन्द्रा, राहुल द्विवेदी ( उपायुक्त, राज्य कर), कमलेश कुमार, विनीता श्रीवास्तव, दिपान्कर, कुलदीप ( सहायक आयुक्त, राज्य कर), अतुल आर्या, लोकेन्द्र, प्रशान्त कुमार गौतम (राज्य कर (अधिकारी) तथा बृजेश कुमार, उपायुक्त फिरोजाबाद एवं प्रदुम्न चौधरी, सहायक आयुक्त फिरोजाबाद द्वारा की गयी.