आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सात फर्मों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वाणिज्य कर विभाग की टीम ने रेकी के बाद आईटीसी के लाभ के लिए फर्जी फर्म बनाने पर दर्ज कराया मुकदमा। ( Agra News: SGST lodge FIR against 7 Firm’s in Agra#agra )
प्रदेश भर में डमी फर्मों से टैक्स चोरी और आईटीसी का लाभ लेने के मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आगरा के थाना लोहामंडी में राज्य कर अधिकारी प्रशांत कुमार गौतम ने पांच फर्म और अतुल कुमार आर्य ने एक फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आईटीसी का लाभ लेने के लिए बनाई फर्में
राज्य कर अधिकारी अतुल कुमार आर्य ने लोहामंडी थाने में ओम ट्रेडर्स और श्री राम ट्रेडर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि राज्य कर अधिकारी प्रशांत कुमार गौतम द्वारा आरएस ट्रेडर्स, बालाजी ट्रेडर्स, आकाश ट्रेडर्स, सिंह ट्रेडर्स और पीके ट्रेडर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इन पर आरोप है कि कूट रचित दस्तावेजों से आईटीसी का अनुचित लाभ लेने के लिए फर्म बनाई गई हैं।
60 करोड़ की जीएसटी चोरी में छह फर्मों पर मुकदमा
राज्य कर विभाग ने फर्जी जीएसटी सिंडिकेट और बोगस फर्मों के जरिए 60.48 करोड़ रुपये की एक और टैक्स चोरी में कार्रवाई की है। लखनऊ के पते पर पंजीकरण छह फर्मों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, सभी पर फर्जी टैक्स इनपुट क्रेडिट यानी आईटीसी क्लेम कर जीएसटी चोरी करने का आरोप है। फर्मों का पंजीयन निरस्त किया जा रहा है, बैंक खातों को भी फ्रीज करने के निर्देश दिए हैं।