आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में दाऊजी मिष्ठान ग्रुप के नौ ठिकानों पर एसजीएसटी की जांच, 18 घंटे से टीम जांच में जुटी।
राज्य कर विभाग यानी एसजीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा ने गुरुवार दोपहर दो बजे दाऊजी मिष्ठान ग्रुप के नौ ठिकानों पर एक साथ जांच शुरू की। मीडिया में विभाग के संयुक्त आयुक्त चंद्रकांत रल्हन के अनुसार कहा गया है कि टीम ने आगरा में दाऊजी ग्रुप की चार शाखाएं, दो रेस्टोरेंट और दो उत्पादन ईकाई के साथ ही फिरोजाबाद में एक शाखा पर जांच की।
कच्चे माल और तैयार माल के अनुपात में खंगाले जा रहे रिकॉर्ड
एसजीएसटी की टीम ने दाऊजी मिष्ठान भंडार के नुनिहाई, कमला नगर, फतेहाबाद रोड सहित अन्य स्थानों पर जांच शुरू की। नौ ठिकानों पर टीमें जांच में जुटी हुई हैं। कच्चे माल की खरीद के सापेक्ष में तैयार किए जा रहे माल का आंकलन किया जा रहा है।