आगरालीक्स…आगरा में ईदगाह चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मियों को धमका रहा था एक व्यक्ति. खुद को एंटी करप्शन इंस्पेक्टर बताकर करने लगा उगाही. ऐसे खुली पोल…
आगरा पुलिस ने बुधवार को फर्जी एंटी करप्शन इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है. यह व्यक्ति ईदगाह चौराहे पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों को धमका रहा था और पैसे की मांग कर रहा था. पुलिस ने जांच की तो यह फर्जी निकला. इसके बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया. कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस ने इसकी जांच के लिए पहले एंटी करप्शन विभाग में पूछताछ की, जब वहां से पता चला कि ऐसा कोई व्यक्ति एंटी करप्शन विभाग में तैनात नहीं है तो पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. पकड़ा गया युवक का नाम संजय है और वाराणसी का रहने वाला है. थाना शाहगंज में इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.