Thursday , 15 January 2026
Home आगरा Agra News: Shared the happiness of Lohri and Makar Sankranti with needy children in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Shared the happiness of Lohri and Makar Sankranti with needy children in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरामें जरूरतमंद बच्चों संग बांटी लोहड़ी और मकर संक्रांति की खुशियां. बच्चों को सिखाया पतंग बनाना. कुठपुतली का खेल देख बच्चे हुए मंत्रमुग्ध

लोहड़ी हो या मकर संक्रांति या फिर हो अन्य त्योहार, तपस्या फाउंडेशन प्रत्येक पर्व पर निर्धन बच्चों के साथ उत्सव मनाता है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए तपस्या फाउंडेशन ने जरूरतमंद और निर्धन बच्चों संग लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की खुशियां साझा की। शनिवार को नगला बूढ़ी, दयालबाग स्थित श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में संस्था द्वारा लोहड़ी एवं मकर संक्रांति महाेत्सव का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के मार्गदर्शक पंडित सुनील कुमार वशिष्ठ ने किया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गौड़ ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

संस्था की संस्थापक अध्यक्ष पूजा खिलवानी ने संस्था का उद्देश्य बताते हुए कहा कि संस्था ज़रूरतमंद बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए कार्य करते हुए उन्हें आध्यात्मिक रूप से सशक्त करने का कार्य भी कर रही है। कार्यक्रम में आसपास की करीब आधा दर्जन बस्ती से सैंकड़ों बच्चों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का महत्व बताया गया। बच्चों को 144 वर्ष बाद आए महाकुंभ के बारे में भी जानकारी देकर उन्हें सनातन इतिहास के बारे में बताया गया। साथ ही बच्चों को पतंग बनाना भी सिखाया गया। गुनगुनी धूप में बच्चों संग संस्था के सदस्यों ने पतंग भी उड़ायी। इसके बाद बच्चों के लिए कठपुतली का खेल एवं खिचड़ी भाेज का आयोजन हुआ। संस्था की ओर से बच्चों को तिल से बने मिष्ठान, च्यवनप्राश, गर्म वस्त्र एवं दैनिक जरूरत का सामान दिया गया। इसके बाद संध्याकाल में लोहड़ी जलाकर सभी ने भजनों और नृत्य का आनंद लिया।

Related Articles

आगरा

Agra Local News: A woman travelling in a train suddenly fell ill and received treatment…#agranews

आगरालीक्स…ट्रेन में सफर कर रही महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत.हार्ट अटैक की...

आगरा

Agra Local News: The 371st Urs of Shah Jahan begins. Free entry to the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की असली क​ब्र खुलीं. 371वें शाहजहां उर्स...

आगरा

Agra Local News: The grand Nishan Yatra of Shri Khatu Shyam Ji started in Agra with devotion, faith and joy…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली श्री खाटू श्याम...

आगरा

Obituaries of Agra on 15th January 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!