मथुरालीक्स…Mathura News: दिल्ली आगरा रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतरे, शताब्दी, गतिमान, ताज, वंदेभारत सहित 7 ट्रेनें निरस्त, पंजाब मेल, शताब्दी सहित एक दर्जन ट्रेनों को जहां का तहां रोका गया। हेल्प लाइन नंबर किए गए जारी। ( Agra News: Shatabdi, Gatiman, Taj & four other train cancel after Goods Train 13 bogie derail in Vrindavan#Agra )
दिल्ली आगरा रेलवे मार्ग पर मथुरा से कोयलों से लदी मालगाड़ी दिल्ली की तरफ जा रही थी। मंगलवार रात 9.30 बजे वृंदावन आंझई सेक्शन में जैंत में मालगाड़ी के पहुंचते ही एक के बाद एक 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी के डिब्बे रेलवे ट्रैक से उतरने के बाद आधे तिरछे हो गए। हादसे की जानकाीर होते ही अप और डाउन का ट्रैक रोक दिया गया। आगरा दिल्ली के बीच ट्रेनों को जहां तहां रोकने के निर्देश दिए गए।
चल रहा राहत कार्य, शताब्दी, गतिमान की गईं निरस्त
मालगाड़ी के पटरी से उतरने की जानकारी होने के बाद आगरा से दुर्घटना राहत ट्रेन मथुरा भेजी गई, रेलवे के अधिकारी भी पहुंच गए। आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति सिंह के अनुसार, 64958 पलवल आगरा कैंट मेमू, 64955 आगरा कैंट टूंडला मेमू, 22470 व 22469 खजुराहो वंदे भारत, 12002 व 12001 शताब्दी एक्सप्रेस, 12280 व 12279 ताज एक्सप्रेस, 20452 व 20451 या इंटरसिटी सुपरफास्ट और 12050 व 12049 गतिमान एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही कई ट्रेनों को आंशिक निरस्त किया गया है। वहीं, पंजाब मेल, शताब्दी सहित एक दर्जन ट्रेनों को आगरा दिल्ली के बीच रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। ट्रेनों के अचानक से रुक जाने से यात्री रास्ते में फंसे रहे।
हेल्प लाइन नंबर
आगरा कैंट 2460048, 2460049
मथुरा 0565 2402008, 0565 2402009
धौलपुर 0564 2224726