आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शिव मंदिरों की परिक्रमा लगा रहे भोले के भक्त, उनकी सेवा में जुटे भोलेनाथ के सेवकों में उत्साह, वैन और स्कूल बस नहीं आईं, परिजन बच्चों को छोड़ने गए स्कूल। ( Agra News: Shiv Temple Parikrama continue from Last 12 Hours in Agra, Video#Agra)
आगरा में सावन के दूसरे सोमवार पर रविवार शाम से चारों कोनों पर बने श्री बल्केश्वर, श्री राजेश्वर मंदिर, पृथ्वीनाथ मंदिर, श्री कैलाश मंदिर के साथ ही श्री मनकामेश्वर और श्री रावली मंदिर सहित शहर की परिक्रमा लगाने के लिए भोले के भक्त निकले। रात बढ़ती गई और परिक्रमा मार्ग में भोले के भक्तों का उत्साह भी बढ़ने लगा, रात एक बजे के बाद भीड़ उमड़ने लगी और भोले के भक्तों का उत्साह सुबह सात बजे तक कम नहीं हुआ।
कदम के बीच का अंतर कम हुआ लेकिन चलते रहे
परिक्रमा लगा रहे भोले के भक्तों में अंतिम पड़ाव तक पहुंचते पहुंचते उत्साह कम नहीं हुआ उनके कदमों के बीच का अंतर जरूर कम हो गया। थकान और नींद में कदम धीरे धीरे रखे लेकिन चलते रहे। सुबह 10 से 12 बजे तक बड़ी संख्या में भोले के भक्तों की परिक्रमा पूरी होगी।
बच्चे नहीं गए स्कूल, बस और वैन भी नहीं आईं
परिक्रमा के चलते रूट डायवर्जन किया गया था इसके चलते स्कूल बस और वैन नहीं चली। तमाम बच्चों ने छुटटी कर ली, वहीं ऐसे बच्चों की भी संख्या अधिक रही जिन्हें छोड़ने के लिए उनके अभिभावक अपने वाहन से स्कूल गए।