आगरालीक्स …Agra News: आगरा के सदर की चाट गली में अतिक्रमण हटाने का विरोध, धक्कामुक्की। ( Agra News: Shop keepers oppose anti encroachment drive in Chaat Gali #Agra )
आगरा के सदर में चाट गली है, चाट गली में स्थानीय लोगों के साथ ही विदेशी भी चाट का स्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। 35 फीट चौड़ी चाट गली में नालियों को पाट कर दुकानों के काउंटर लगा रखे हैं इससे सफाई नहीं हो पाती है। बुधवार को छावनी परिषद की टीम ने चाट गली में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया।
व्यापारियों ने किया विरोध, सामान किया जब्त
छावनी परिषद की टीम द्वारा चाट गली में अतिक्रमण हटाने पर व्यापारियों ने विरोध कर दिया। विरोध के बीच अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया, इस दौरान धक्कामुक्की भी हुई। टीम ने कुछ काउंटर भी जब्त कर लिए। टीम ने चाट गली में अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है जिससे वे दोबारा अतिक्रमण ना करें।