Monday , 10 March 2025
Home अध्यात्म Agra news: Shree Mahalakshmi Bhakt Mandal took out grand Shyam Nishan Yatra with 2100 marks, echoed cheers
अध्यात्मटॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

Agra news: Shree Mahalakshmi Bhakt Mandal took out grand Shyam Nishan Yatra with 2100 marks, echoed cheers

आगरालीक्स…  बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन आज सुबह मंदिर से खाटू श्याम मंदिर तक भव्य श्याम निशान यात्रा निकाली गई।

श्याम बाबा के डोले ने किया मंत्रमुग्ध

निशान यात्रा में डोले के साथ आयोजन समिति के पदाधिकारी।

शोभायात्रा के दौरान हाथों में श्याम बाबा का निशान थामे 2100 भक्त नर-नारी, खाटू नरेश का आकर्षक डोला, देवी-देवताओं की झांकियां, घोड़ों पर सवार रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप, दोपहिया वाहनों पर मराठी वेशभूषा में बेटियों का हुजूम, भजनों की स्वर लहरियां प्रवाहित करते बैंड वादक, दो ऊंट, अपनी जीप के साथ सुरक्षा के लिए मुस्तैद पुलिस के अधिकारी और श्याम बाबा के जयकारे लगाते चल रहे थे।

जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

मार्ग में देवी मैया के 9 नामों पर बने 9 द्वारों सहित कुल 14 विशाल आकर्षक द्वारों ने शोभा यात्रा मार्ग की शोभा को दोगुना कर दिया। जगह-जगह क्षेत्रवासियों और भक्तों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। पुष्प वर्षा की।

खाटू श्याम को दिया निमंत्रण

जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में भक्तों ने 2100 निशान अर्पित कर खाटू नरेश को जन्माष्टमी पर महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में विराजने का निमंत्रण दिया।

विधायक ने किया डोले की आरती उतार कर शुभारंभ

 शुरू में, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, ट्रस्टी राधे कपूर और अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने संयुक्त रुप से श्याम बाबा के डोले पर आरती उतार कर निशान यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।

यह रहे प्रमुख रूप से शामिल..

दुर्गेश शर्मा, अशोक सिंघल मामा, दिलीप भंडारी, संजीव अग्रवाल, विकास मित्तल श्याम, अविनाश राणा, रीतेश गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, अनिल अग्रवाल, पवन सर्राफ, हरीश पंजवानी, आदर्श नंदन गुप्त, भोलानाथ अग्रवाल, सियाराम पवन कुमार कैटरर्स, राकेश अग्रवाल, ऋषभ बंसल, हेमेंद्र मोहता, मनोज सर्राफ, आनंद शर्मा, मनीष अग्रवाल, रोहित गोयल, आशीष गोयल, अखिलेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अजय गुप्ता, मोहन गर्ग, आशीष सक्सेना।

गाजों बाजों संग लाए मैया की पोशाक चुनरी..

सुबह निशान यात्रा के बाद शाम को श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल से जुड़े सभी भक्त बल्केश्वर चौराहा स्थित शक्ति सुशील मंदिर से महालक्ष्मी मंदिर तक महालक्ष्मी मैया की पोशाक, चुनरी और झंडे को ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ लेकर आए। इस दौरान आतिशबाजी और भव्य लाइटिंग ने मन मोह लिया।

फूल बंगला, 56 भोग और भजन संध्या आज..

ट्रस्टी राधे कपूर और अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन 19 अगस्त, शुक्रवार को महालक्ष्मी मां के दरबार में विशाल फूल बंगला और छप्पन भोग की झांकी के दिव्य दर्शन भक्तों को होंगे। वहीं देर शाम को जन्माष्टमी के अवसर पर खाटू नरेश का विशाल फूल बंगला और उनके दरबार में हरियाणा की मशहूर गायिका परविंदर पलक और आगरा के अंकुश शर्मा के साथ विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

बिगलीक्स

DPL , Agra News : Doctors Masters win by 67 runs, Dr. Gaurav Sharma scores 175 runs on 65 ball#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा डॉक्टर्स प्रीमियर लीग में रविवार को चैंपियंस...

बिगलीक्स

TCS Manager Manav Sharma Death Case Update: Family problem start after Manav know about Wife I Phone gifted by her friend#agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में टीसीएस मैनेजर की सुसाइड मामले में पत्नी...

बिगलीक्स

Agra News : National Chamber election today, 1477 candidate cast vote#Agra

आगरालीक्स..Agra News : .. आगरा में नेशनल चैंबर के चुनाव आज, अध्यक्ष...

बिगलीक्स

Agra News : Balloon shoulder Arthroplasty for shoulder cuff repair#Agra

आगरालीक्स ….Agra News : झटका लगा और कंधे की मांसपेशी टूट गई,...

error: Content is protected !!