आगरालीक्स …Agra News: श्रीमद् भागवत कथा मन के विकारों को दूर करता है और जीवन में शांति, प्रेम तथा आनंद का संचार करता है। ( Agra News: Shreemad Bhagwat katha in Agra#Agra)
बोदला, महारानी बाग पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को प्रथम दिन महाराज दिनेश दीक्षित ने भागवत महापुराण के उत्पत्ति कारण, व्यासदेव द्वारा रचित अठारह पुराणों की सार-स्वरूपता तथा भक्तियोग की महत्ता का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने श्रोताओं को बताया कि भक्तियोग ही वह मार्ग है जो जीव को परमात्मा से जोड़ता है। कथा के दौरान कई प्रसंगों को भजन और पदों के माध्यम से मनमोहक शैली में प्रस्तुत किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित भक्त भाव-विभोर हो उठे। श्रीमद्भागवत के प्रथम श्लोक के माध्यम से भगवान के सच्चिदानन्द के स्वरूप का वर्णन किया। कहां श्रीमद्भागवत कथा में सदियों पहले से वर्णित है कि एक कल्प में चार युग होते हैं और वहीं पृथ्वी की आयु है। हमारे वेदों में लिखी इस बात को विज्ञान तथ्यों के आधार पर अब सत्य मान रहा है। कथा उपरान्त सामूहिक आरती व शांति पाठ के साथ प्रथम दिवस की कथा का विराम हुया। कथा में कल दूसरे दिन मंगलाचरण और सोनक द्वारा सूद जी से छह प्रश्न करने की कथा, नारद जी के पूर्व जन्म की कथा, नारद जी और व्यास जी के मिलन, भीष्म व कुंती स्तुति कथा होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के पदाधिकारियों में डॉ. जीएस राणा, अनीता राणा, संयोजक डॉ. अरुण प्रताप सिंह, अरुण त्यागी, प्रमोद चौधरी, लोकेश कटारा, सतेन्द्र, विपिन परमार, भूपेन्द्र चौधरी, चंद्रवीर सोलंकी, दिलीप स्वामी, रविन्द कुमार दुबे, वरुण स्वामी आदि उपस्थित थे।