आगरालीक्स….आगरा की श्री बांकेबिहारी सत्संग समिति ने मनाया दीपावली मिलन समारोह. मासिक सत्संग कर किया दीपोत्सव
श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) के बैनर तले कार्तिक मास में दीपावली मिलन समारोह एवं समिति सदस्य विकास बंसल के सौजन्य से मासिक सत्संग (प्रवचन) का आयोजन रश्मी नगर, कमला नगर स्थित श्री जगन्नाथ जी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री जगन्नाथ जी मंदिर के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप दास जी और समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने आराध्य भगवान श्री कृष्ण के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। दिवाली पूर्व समिति के सभी सदस्यों ने भव्यता के साथ दीपोत्सव मनाया।

सत्संग में महंत अरविंद स्वरूप दास ने कहा कि सनातन धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व बताया गया है। समिति की मुख्य संचालनकर्ता कुसुम बसंल ने बताया कि समिति पिछले ग्यारह वर्षों से निरन्तर प्रति माह सत्संग कराती है। इस दौरान संरक्षक रूपकिशोर बसंल, नीरज अग्रवाल, एस बी मित्तल, अनिल अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, डॉ. रामानुज भारद्वाज, प्रभुदयाल सिंह, रमेश चंद वर्मा, रामप्रकश अग्रवाल, राकेश कुमार सिंघल, बनवारीलाल अग्रवाल, सुमन शर्मा, रूपेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।
