Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Shri Banke Bihari Satsang Samiti’s 20th Samuhik Ekadashi Udyapan on 11th and 12th December…#agranews
आगरा

Agra News: Shri Banke Bihari Satsang Samiti’s 20th Samuhik Ekadashi Udyapan on 11th and 12th December…#agranews

301

आगरालीक्स…आगरा में श्री बांकेबिहारी सत्संग समिति का 20वां सामुहिक एकादशी उद्यापन 11 व 12 दिसंबर को. तैयारियों को लेकर समिति के सदस्यों को मिले जिम्मेदारियां

आगरा की श्री बांकेबिहारी सत्संग समिति का 20वाँ विशाल सामुहिक एकादशी उद्यापन 11 व 12 दिसंबर को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर पर आयोजित किया जाएगा। समिति की एक विशेष बैठक कमला नगर स्थित समिति सदस्य के निज निवास पर गठित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की मुख्य संचालनकर्ता कुसुम बसंल ने की। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 20वें सामूहिक एकादशी उद्यापन के व्यवस्था व जिम्मेदारियों से संबंधित चर्चा एवं कार्य वितरण तथा आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु कार्यनीति पर विचार करना था।

मुख्य संचालनकर्ता कुसुम बसंल के निर्देशानुसार वरिष्ठ सदस्य एसबी मित्तल ने बैठक का संचालन करते हुए मौजूद सभी सदस्यों को 11 व 12 दिसंबर को होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया। साथ ही सभी को विशेष सूची वितरित कर कार्य वितरण की जानकारी दी। सुमन शर्मा, वीरेश वार्ष्णेय, ईशांक अग्रवाल, बनवारी लाल अग्रवाल और अनिल अग्रवाल को पूजा व्यवस्था तो वहीं, रामसनेही अग्रवाल, संदीप मित्तल, दीपेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, प्रभु दयाल सिंह, राकेश कुमार सिंघल को भोजन वितरण का कार्यभार दिया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी समिति के रूपेश अग्रवाल एवं अंकित अग्रवाल को दी गई। बैठक में नीरज अग्रवाल, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, अजय अग्रवाल, रमाकांत गुप्ता, रमेश चंद वर्मा, अशोक कुमार अग्रवाल (एल आई सी), मनोज अग्रवाल, प्रीती सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Shri Adinath Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav on April 23 at the MD Jain Inter College Ground in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड में 23 अप्रैल से शुरू...

आगरा

Agra Live News: Honoring Meritorious Students of the 2025-26 Session at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई 10वीं के मेधावियों का किया...

आगरा

Agra Metro: Preparations for high-speed trial from Mankameshwar to ISBT in full swing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो ट्रेन का मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक होगा हाईस्पीड में...

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

error: Content is protected !!