आगरालीक्स…आगरा के श्री गुरु नानक देव चौक (लोहामंडी चौराहे) पर स्थित श्री खंडा साहिब का हुआ लोकार्पण.
एतिहासिक गुरुद्वारा श्री दुःख निवारण साहिब लोहामंडी श्री गुरुनानक देव जी की चरण छोह प्राप्त स्थान की वजह लोहा मंडी चौराहे का नाम श्री गुरु नानक देव चौक जो पिछले दिनों रखा गया था, उस पर नगर निगम आगरा द्वारा स्थापित श्री खंडा साहिब का लोकार्पण आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा द्वारा किया गया.
गुरुद्वारा गुरु का ताल आगरा के मुख्य ग्रंथी टीटू ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की. लोकार्पण करते हुए महापौर ने कहा कि आगरा नगर निगम का प्रयास यथा संभव आगरा के विकास के साथ सभी धर्मों के गुरुओं एवं सभी समाज के महापुरुषों की गौरव गाथा को जन जन तक पहुंचाना भी है. अब सभी आगरा वासियों का फर्ज भी है कि उनको रखवाली अच्छी तरह से हो सके इसलिए नगर निगम के साथ आप सभी प्रतिज्ञा ले. संचालन भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के महामंत्री बंटी ग्रोवर ने किया.
आभार व्यक्त वीर महेन्द्र पाल सिंह ने किया. जसवीर सिंह अरोरा श्री गुरु नानक देव चौक बाजार कमेटी के पदाधिकारी ने महापौर एवं के पार्षद शरद चौहान सचेतक भाजपा पार्षद दल, हेमंत प्रजापति सचेतक भाजपा पार्षद दल, पार्षद अमित पटेल, पार्षद विक्रांत कुशवाह का स्वागत किया. कार्यक्रम में सतपाल सिंह बत्रा, गुरुमुख व्यानि, नरेश दीवान, राजीव अरोरा, संतोष अग्रवाल, वासु भाई, रूप दीवान, दीपक अग्रवाल, मोहन गोयल, आशीष गोयल, कृष्णा यादव, गुरमीत सिंह, रिक्की नारंग, गुरनाम सिंह आदि उपस्थित रहे।