आगरालीक्स…मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…आगरा के जीवनी मंडी खाटू श्याम मंदिर में हुआ श्याम अरदास संकीर्तन. गायकों की प्रस्तुतियों पर झूमे भक्त…
आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति की ओर से जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में बुधवार को श्याम अरदास संकीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालु देर रात तक श्याम भजनों पर झूमते नजर आए। शुभारंभ गणेश वंदना एवं अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ हुआ। संकीर्तन में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजन गायक विकास वर्मा ने हमारी दौलत है अशोक चौधरी और थक सा गया हूं मैं बाबा…. जैसे भजनों से संकीर्तन की शुरुआत हुई। इसके बाद प्रखर लोहिया ने हम हैं श्याम के प्यारे, बाबा श्याम हमारे… भजन प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
नरेश खत्री ने जब भी श्याम दीवानों के सिर पर संकट मंडराएगा,आएगा… भजन सुनाया, जबकि आयो सांवरिया… भजन सुनाकर खूब तालियां बटोरी। राजधानी लखनऊ से चलकर आए भजन गायक पवन मिश्रा ने मंच पर आते ही बाबा के आगे शीश झुककर भक्तों का अभिवादन किया । गणेश वंदना गजानन सरकार पधारो, सुन लो मेरी पुकार बाबा खाटू श्याम… चरणों की सेवा मुझे श्याम मेरी किस्मत बना दीजिए…. झीणो झीणो सार ले बाबा श्याम… जब कोई नहीं आता मेरे श्याम आते हैं.. हाजिरी लिखवाता हूं हर ग्यारस में.. जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया कि आज श्याम अरदास संकीर्तन का आयोजन किया गया है जिसमें बाबा का भाव फूल बंगला श्रृंगार किया गया कीर्तन में श्रद्धालु ने झूम-झूम कर कीर्तन का आनंद लिया संकीर्तन के समापन पर सचिव गगन गर्ग ने बाबा श्याम की मंगल आरती उतारी। संकीर्तन में मोहित अग्रवाल, गगन गर्ग,नीरज गर्ग, सौरभ अग्रवाल, सचिन अग्रवाल,दिव्यांश गोयल, सौरभ बंसल आदि मौजूद रहे।