Thursday , 15 January 2026
Home आगरा Agra News: Shyam Baba’s Temple decorated with colorful kites in Agra on Makar Sankranti…#agranews
आगरा

Agra News: Shyam Baba’s Temple decorated with colorful kites in Agra on Makar Sankranti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जीवनी मंडी में रंगबिरंगी पतंगों से सजा श्याम बाबा का दरबार, मकर संक्रांति पर हजारों भक्तों ने किया अपने आराध्य का दीदार

मकर संक्रांति के अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में रंग बिरंगी पतंगों से सजावट की गयी। ठाकुर जी के दरबार को विभिन्न आकार और रंगों की पतंगों से सजाया गया। हजारों भक्तों ने सुबह से रात तक पतंगें अर्पित कीं।

मंगलवार को सुबह से मंदिर परिसर में भक्तों का तांता उमड़ने लगा। खिचड़ी अर्पित करने और शुभ दिवस पर प्रभु दर्शन की लालसा के साथ हजारों भक्त मंदिर पहुंचे। कइ किमी लंबी कतार वृंदावन में बिहारी जी के दर्शन को उमड़ने वाली भीड़ का आभास करा रही थी। श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मकर संक्रांति पर श्याम बाबा का विशेष पुष्पों से श्रंगार किया गया एवं मंदिर परिसर को पतंग से सजाया गया।

विकास गोयल एवं संजय अग्रवाल ने बताया कि पूरे दिन भक्ताें के लिए मंदिर के द्वार खुले रहे। दर्शन सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी। विपिन बंसल और हेमेंद्र अग्रवाल ने बताया कि देर रात तक भक्तों में खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया गया।

Related Articles

आगरा

Agra Local News: A woman travelling in a train suddenly fell ill and received treatment…#agranews

आगरालीक्स…ट्रेन में सफर कर रही महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत.हार्ट अटैक की...

आगरा

Agra Local News: The 371st Urs of Shah Jahan begins. Free entry to the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की असली क​ब्र खुलीं. 371वें शाहजहां उर्स...

आगरा

Agra Local News: The grand Nishan Yatra of Shri Khatu Shyam Ji started in Agra with devotion, faith and joy…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली श्री खाटू श्याम...

आगरा

Obituaries of Agra on 15th January 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!