आगरालीक्स… नवरात्र के पहले दिन चांदी एक हजार से रुपये से ज्यादा सस्ती। सोने की कीमत में हुई मामूली बढ़ोत्तरी। निवेश का बेहतर मौका। आज क्या हैं रेट।
सर्राफा बाजार में सोने पर 60 रुपये बढ़े

सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी और पहले नवरात्र को चांदी की कीमतों में 1016 रुपये की कमी आई है। 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 55084 रुपये मे मिल रही है। वहीं सोना 60 रुपये महंगा हुआ है। 999 शुद्धता का दस ग्राम सोना 49,492 रुपये मे बिक रहा है।
वायदा बाजार में दोनों धातुओँ पर तेजी का रुख
वायदा बाजार में दोनों मूल्यवान धातुओं में तेजी है। सोमवार को दोपहर सोना 49,614 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर चल रहा था, जबकि चांदी 56,152 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर थी।
ज्वैलरी के 26 सितंबर के रेट
फाइन गोल्ड 999 4949 रुपये प्रति ग्राम।
22 कैरेट 4830 रुपये प्रति ग्राम।
20 कैरेट 4405 रुपये प्रति ग्राम।
18 कैरेट 4009 रुपये प्रति ग्राम।
14 कैरेट 3192 रुपये प्रति ग्राम।
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त देना होगा।