आगरालीक्स…Agra News: आगरा में करवाचौथ से पहले ही चांदी आल टाइम हाई रेट पर पहुंची, हर रोज 1500 से 2500 रुपये बढ़ रहे हैं, 1.52 लाख रुपये प्रतिकिलोग्राम तक पहुंचे चांदी के रेट। ( Agra News : Silver rate increases up to Rs 2500 per day, Rs 1.52 Lakh per Kilogram#Agra )
चांदी के रेट लगातार बढ़ रहे हैं, इसके चलते लोग चांदी में निवेश भी कर रहे हैं। रेट बढ़ने के बाद भी चांदी से बने सामान खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। नवरात्र में चांदी के रेट 1.37 लाख रुपये हाजिर थे, इसके बाद से चांदी के रेट में हर रोज 1500 से 2500 रुपये बढ़ रहे हैं।
पिछले 12 दिन में चांदी के हाजिर रेट में 15000 रुपये बढ़े हैं।
पिछले साल दीपावली पर चांदी के रेट थे एक लाख, अब 1.52 लाख तक पहुंचे
पिछले साल 2024 में दीपावली पर चांदी के रेट एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे, इस साल भी रेट लगातार बढ़ रहे हैं। अभी दीपावली में समय है इससे पहले ही चांदी के रेट 1.52 लाख रुपये प्रतिकिलोग्राम तक हैं।