आगरालीक्स ….आगरा में ताजमहोत्सव में प्लेबैक सिंगर हार्दिक ने अरिजीत सिंह के हिट गानों पर प्रस्तुति दी, तू सफर मेरा , है तू ही मेरी मंज़िल, तेरे बिना गुज़ारा, ऐ दिल है मुश्किल से समां बांध दिया। रविवार रात को हार्दिक ने एक के बाद एक कई गानों पर प्रस्तुति दी।
सतरंगी रोशनी में हार्दिक ने माइक संभाला, सुनो ना संगमरमर की पर प्रस्तुति दी। हार्दिक के साथ ही दर्शक भी गाने गुनगुनाने लगे और ताजमहोत्सव में संगीतमय माहौल हो गया।

सिंगर और म्यूजिक प्रोडयूसर हैं हार्दिक
हार्दिक मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं। वे गीतकार, म्यूजिक डायरेक्टर के साथ सिंगर हैं। हार्दिक ने तीन म्यूजिक वीडियो डायरेक्ट किए हैं ये तीनों बी 4 यू चैनल पर चल रहे हैं।