आगरालीक्स…ताज की खूबसूरती में खोईं सिंगर नीति मोहन. ताजमहल को अद्भुत स्मारक बताया. कहा—वाह ताज
टूरिस्ट सीजन में इस समय ताजमहल देखने के लिए देश विदेश से हजारों पर्यटक ताजनगरी पहुंच रहे हैं. इनके अलावा कुछ खास लोग भी ऐसे सीजन में ताजमहल का दीदार करना नहीं भूलते. स्टूडेंट आफ द ईयर का खूबसूरत गाना ‘इश्क वाला लव’ गाकर फेमस हुईं सिंगर नीति मोहन ने आज सर्द सुबह में ताजमहल का दीदार किया. नीति सुबह साढ़े सात बजे ताजमहल देखने के लिए पहुंची और इस दौरान वे करीब 45 मिनट तक स्मारक में रहीं. डायना बैंच के साथ ही उन्होंने ताज के साथ खूबसूरत फोटो भी लिए.उन्होंने ताजमहल को अद्भुत स्मारक बताया और कहा कि वह भी ‘वाह ताज’ बोले बिना नहीं रह सकती हैं.
सिंगर नीति मोहन ने ताजमहल को बेहद करीब से देखा और उसकी वास्तुकला व नक्काशी को देखकर काफी उत्साहित भी नजर आईं. उन्होंने ताजमहल के इतिहास की भी जानकारी ली.