आगरालीक्स …Agra News: आगरा के होटल में हरिद्वार की पूर्व भाजपा महिला नेता और उसके प्रेमी को रिमांड पर लेकर एसआईटी ने की जांच, हाईप्रोफाइल मामले में महिला नेता पर बेटी ने सामूहिक दुष्कर्म कराने का लगाया है आरोप। ( Agra News: SIT conduct investigation in hotel by taking Haridwar woman & his lover on remand#Agra)
हरिद्वार के रानीपुर पुलिस ने चार जून को भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को अरेस्ट किया था। भाजपा महिला नेता की 13 साल की बेटी ने आरोप लगाए थे कि उसकी मां ने प्रेमी सुमित पटवाल और उसके दोस्त शुभम से उसका सामूहिक दुष्कर्म करवाया, नाबालिग बेटी के साथ भेल स्टेडियम हरिद्वार, व्रंदावन और आगरा के होटल में गंदी हरकत की गई। पुलिस ने भाजपा महिला नेता और उसके प्रेमी को तीन दिन की रिमांड पर लिया था।
आगरा के होटल में की जांच, सीसीटीवी और रजिस्टर से हुई पुष्टि
एआईटी महिला नेता और प्रेमी को लेकर आगरा को होटल में जांच के लिए पहुंची, जिस होटल में वह ठहरे थे वहां रजिस्ट्रर में तीन और नाम मिले हैं ये लोग प्रभावशाली बताए जा रहे हैं इनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे। सीसीटीवी में महिला सहित अन्य लोग होटल में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, फोन की लोकेशन भी मिल रही है। ये इस घटना में अहम सुबूत हैं। तीन दिन की रिमांड के बाद एसआईटी ने भाजपा की पूर्व महिला पदाधिकारी और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया है।