आगरालीक्स ….आगरा में दौड़ रही इलेक्ट्रिक बस से आय लगातार कम हो रही है, नए रूटों पर इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएंगी।
शहर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बस और उनसे होने वाली प्रतिमाह आय की भी समीक्षा की गयी। इलेक्ट्रिक बस मैनेजमेंट की खराब परफॉर्मेंस और लगातार आय में आ रही गिरावट पर मंडलायुक्त ने नाराजगी दिखाई। पिछले 3 महीने में खराब प्रदर्शन एवं साल की सबसे कम आय प्राप्ति पर संबंधित एजेंसी को नोटिस भेजने को कहा। इलेक्ट्रिक बसों में लगातार चेकिंग स्टाफ द्वारा चेकिंग की जाने के निर्देश दिये। प्रोपर मॉनिटरिंग न किये जाने, बस में टिकट न काटने अथवा बेटिकट यात्रा करते हुए यात्रियों के पकड़े जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी को ब्लैक लिस्ट में डालने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
छह नए रूटों पर इलेक्ट्रिक बस
आय बढ़ाने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक बस के रूटों में परिवर्तन करते हुए पब्लिक डिमांड के हिसाब से 6 नये रूटों पर बस चलाने की स्वीकृति मंडलायुक्त महोदया द्वारा दी गयी। पर्यटन भ्रमण कराने वाली होप ऑन होप ऑफ बसों को लेकर निर्देश दिये कि पर्यटकों को ध्यान में रखकर उनमें और सुविधाएं बढ़ाई जाएं। प्रचार प्रसार किया जाए एवं ऑनलाइन बुकिंग हेतु माय आगरा एप से कनेक्ट किया जाए