आगरालीक्स…आगरा नगर निगम का ‘स्मार्ट’ काम. तितली लाइटिंग के बाद डस्टबिन में लगाए सेंसर..जानें इससे क्या होगा और क्या कहेंगे आप
आगरा नगर निगम की ओर से शहर को स्मार्ट सिटी बनाए जाने के लिए टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है. इसी के तहत हर कार्य किए जा रहे हैं. हाल ही में शहर की मुख्य सड़कों पर तितली लाइटिंग को लेकर नगर निगम आगरावासियों के बीच चर्चा में है. किसी को यह लाइटिंग पसंद आ रही है तो किसी को नहीं.
अब नगर निगम ने एक और स्मार्ट काम आगरा में किया है. चौराहों व सड़क किनारे रखे जाने वाले डस्टबिन में अब नगर निगम सेंसर लगा रहा है. यह सेंसर आज दीवानी चौराहे पर रखे डस्टबिन में लगाए गए. इस सेंसर के जरिए इसकी जानकारी हो सकेगी कि डस्टबिन के अंदर कूड़ा किस प्रकार का है. गीला और सूखा कूड़ा की पहचान करने के लिए यह काम किया गया है.