आगरालीक्स : Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज सोमवार को कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोफिजीशियन, यूरोलॉजिस्ट, कैंसर रोग विशेषज्ञ सहित अन्य ओपीडी के डॉक्टर और समय देखें। ( Agra News: SNMC, Agra Monday OPD schedule#Agra )
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मुख्य ओपीडी में मेडिसिन, सर्जरी, अस्थि रोग, पहले तल पर चर्म रोग,ईएनटी और दंत रोग की ओपीडी संचालित होती है। जबकि पुराने गल्र्स हॉस्टल यानी ओपीडी काम्प्लेक्स टू में टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट, बाल रोग और मनोरोग की ओपीडी है। एमसीएच ब्लॉक में स्त्री रोग की ओपीडी है, नेत्र रोग विभाग की बिल्डिंग में नेत्र रोग की ओपीडी है और कैंसर रोग विभाग में कैंसर की ओपीडी संचालित हो रही है। इन सभी ओपीडी के लिए एक रुपये में पर्चा बनता है।
सुपरस्पेशियलिटी विंग में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी सहित अन्य ओपीडी
एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपरस्पेशियलिटी विंग में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी सहित अन्य ओपीडी संचालित होती हैं। ओपीडी के पर्चे का शुल्क 50 रुपये है।
