आगरालीक्स..Agra News : . आगरा में एसओ पर्यटन और नाई की मंडी इंस्पेक्टर को लाइन में भेजा। चार थानों में फेरबदल किया गया। ( Agra News : SO Tourism, New Agra & Nai Ki Mandi Police station changed#Agra )
लाइन हाजिर आरक्षियों द्वारा विदेशी पर्यटकों को घुमाने के मामले में एसओ पर्यटन प्रीति चौधरी भी जांच के दायरे में आ गईं थीं। एसीपी ताज सुरक्षा ने इसकी जांच की थी। एसओ ताज सुरक्षा प्रीति चौधरी को लाइन में भेजा गया है उनकी जगह मलपुरा थाने में तैनात उपनिरीक्षक रूबी को थानाध्यक्ष पर्यटन बनाया गया है। वहीं, धाकराना चौराहे के पास शू एक्सपोर्टर की जमीन पर कब्जे के मामले में थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने के बाद इंस्पेक्टर नाई की मंडी अमित कुमार को भी लाइन में भेजा गया है।
थाना न्यू आगरा में भी बदलाव
थाना न्यू आगरा के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र भाटी को प्रभारी निरीक्षक नाई की मंडी बनाया गया है। डीसीपी पश्चिमी जोन के वाचक जसवीर सिंह सिरोही को इंस्पेक्टर न्यू आगरा बनाया गया है।