आगरालीक्स…“तेरे जैसा यार कहाँ”….आगरा में फ्रेंडशिप डे पर गूंजे मित्रता के तराने
फ्रेंडशिप डे पर संस्था "गुनगुनाती जिंदगी" द्वारा टेम्पटेशन लॉन्ज में एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम "तेरे जैसा यार कहाँ" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के सभी गीत मित्रता को समर्पित थे, जिन्होंने उपस्थित श्रोताओं के दिलों को छू लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। दीप प्रज्ज्वलन संस्था की संस्थापिका ललिता करमचंदानी, डॉ. रश्मि त्रिपाठी, डॉ. आशीष त्रिपाठी एवं उषा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।मंच पर डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. संजीव बोहरा, डॉ. विकास असवानी, मणि शर्मा, अमृत सोलंकी, विनीता हांसवानी, विशाल झा, प्रवीण अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, वीना छाबड़ा, शिवानी कुलश्रेष्ठ, सुलभ कुलश्रेष्ठ सहित अन्य गायकों ने एक से बढ़कर एक मित्रता गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। विशेष रूप से डॉ. आशीष त्रिपाठी द्वारा गाया गया किशोर कुमार का गीत श्रोताओं द्वारा सबसे ज्यादा सराहा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एवं हेमंत भोजवानी रहे। उन्होंने सभी कलाकारों की प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना की। श्रोताओं में अखिलेश पांडे, कुमुद पांडे, ज्योति खंडेलवाल नीलम सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में संस्था की ओर से सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।