आगरालीक्स…आगरा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका. एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी हो गई झड़प
राणा सांगा को लेकर सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा दिए गए विवादित बयान पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है और आगरा में तो इसको लेकर बवाव मचा हुआ है. 26 मार्च को जहां करणी सेन ने सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हमला किया था और जमकर उपद्रव मचाया था तो वहीं आज शनिवार को भी मामला गरमा गया. सांसद के आवास से कुछ ही दूरी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पुतला फूंकने के लए जा रहे थे लेकिन यहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया जिसके कारण झड़प भी हो गई.
सपा सांसद के खिलाफ निकाला जुलूस
एबीवीपी के पदाधिकारियों ने शनिवार को राजा की मंडी कार्यालय से सेंट जॉन्स चौराहे तक सपा सांसद के खिलाफ जुलूस निकाला. सभी कार्यकर्ता एमजी रोड पर जमा हो गए और बीच चौराहे पर पहुंचकर हंगामा करने लगे. इस दौरान वहां पर पुलिस आ गई और पुलिस ने उन्हें रोक दिया. जिससे कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हो गई. पुलिस ने बैरियर लगाए लेकिन वो भी काम नहीं आए. हालांकि किसी तरह मामले के समय रहते संभल लिया गया. इसके बाद एबीवीपी ने यहां सपा सांसद का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की. उनके हटने के बाद एमजी रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी.