आगरालीक्स…आगरा के ईस्काॅन मंदिर में हुई विशेष पूजा. श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर भर में निकली श्रीराम-जानकी शोभायात्रा
त्रेता युग में प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के जिस आलौकिक दृश्य की गाथा सुनी जाती रही है कुछ वैसा ही दृश्य आधुनिक युग ने देखा। इस अद्भुत उत्सव का केंद्र भगवान कृष्ण की आराधना का केंद्र श्री श्री जगन्नाथ मंदिर, ईस्काॅन आगरा भी बना।
अयोध्या में नए भव्य मंदिर में रामलाल विराजमान हुए। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर ईस्काॅन आगरा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर 12 बजे शोभायात्रा का आरंभ मुख्य अतिथि ईस्काॅन के उत्तर प्रदेश जोन सुपरवाइजर सुंदर गोपाल प्रभु जी ने आशीवर्चनों के साथ किया। कहा कि अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज मध्याह्न अभिजीत महूर्त में हो रही है। विश्व भर के ईस्काॅन मंदिरों में इसके लिए विगत तीन माह से तैयारियां चल रही हैं। समूचे देश में ढाई लाख भगवत गीता वितरित की जा रही हैं। अयोध्या में भी ईस्काॅन का शिविर है जहां श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले 40 हजार लोगों के लिए रहने और खाने के प्रबंध किए गए हैं।

ईस्काॅन आगरा के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप दास प्रभु जी ने कहा कि कमलानगर रश्मि नगर स्थित मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना हुई। सुबह 4.30 बजे मंगलाचरण से इनका आरंभ हुआ। उर्वसी नृत्य एकेडमी ने प्रभु श्री राम, कृष्ण की भक्ति पर सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां दीं। वृंदावन धाम से आए गुरूकुल के बच्चों ने स्वाश्तिवाचन अर्थात श्लोकों के माध्यम से नेहरू नगर पार्क में मनमोहक प्रस्तुति दी। मंदिर परिसर में विशेष साज-सज्जा, फूल बंगला के साथ भगवान को नई पोषाक पहनाई गई। इसके बाद 1100 दीपों की महाआरती हुई।
राहुल बंसल प्रभु जी ने बताया कि नेहरू नगर पार्क से शुरू होने के बाद शोभायात्रा गांधी नगर, विकल चौक, पानी की टंकी रोड, कमलानगर मैन मार्केट, महाराजा अग्रसेन मार्ग होते हुए कमलानगर स्थित श्री श्री जगन्नाथ मंदिर पर संपन्न हुई। ईस्काॅन आगरा के फूड फाॅर लाइफ प्रकल्प कीं संयोजिका अशु मित्तल ने बताया कि श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर ईस्काॅन की ओर से आगरा में 10 हजार लोगों को प्रसाद वितरण कराया गया है। वहीं शोभायात्रा में समूचे आगरा से प्रभु श्रीराम और कृष्ण के भक्त सम्मिलित हुए। मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा और उसमें सम्मिलित झांकियों का जोरदार स्वागत हुआ। इस्कॉन वृंदावन के पंचगौड़ा प्रभु जी ने बताया कि श्री राम जानकी शोभायात्रा में विदेशों से भी प्रभु भक्त शामिल हुए हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी कीं धर्मपत्नी प्राची चौधरी, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अमित किशोर कीं धर्मपत्नी प्रतिमा किशोर, एडीए वीसी चर्चित गौड़ कीं धर्मपत्नी आरुषि गौड़ के साथ ही अशोक ऑटो सेल्स कीं प्रबंध निदेशक डाॅ. रंजना बंसल, लायन्स क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान, श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के सुनील विकल, लायंस क्लब प्रयास के अध्यक्ष प्रदीप जुनेजा, रोटरी ग्रेस कीं अध्यक्ष नीलम मेहरोत्रा, सचिव शीनू कोहली, मीनाक्षी मोहन, मयूरी मित्तल, सुशील अग्रवाल, विमल नयन फतेहपुरिया, मुकेश अग्रवाल, अखिल बंसल आदि ने महाआरती की।