Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra News: Sri Jagannath Rath Yatra in Agra on June 27, invitation procession taken out in old market…#agranews
आगरा

Agra News: Sri Jagannath Rath Yatra in Agra on June 27, invitation procession taken out in old market…#agranews

337

आगरालीक्स…आगरा में श्रीजगन्नाथ रथयात्रा 27 जून को, मृदंग व मंजीरों पर कीर्तन संग पुराने बाजार में निकाली श्रीजगन्नाथ रथयात्रा की आमंत्रण यात्रा…जगह-जगह हुआ स्वागत, 26 जून को नयन उत्सव व छप्पन भोग

मृदंग और मंजीरों के कीर्तन पर झूमते भक्तजन। सिर पर विराजमान श्रीजगन्नाथजी, बहन सुभद्रा और भाई बलराम के विग्रह स्वरूप। श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के लिए श्रीहरि के बुलावे को इस्कॉन मंदिर के भक्तों ने शहर भर के श्रद्धालुओं के पास श्रद्धा-भाव से पहुंचाया। मृदंग और मंजीरे हरे राम हरे रामा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे… का कीर्तन करते हुए शहर के पुराने बाजार में आमंत्रण यात्रा निकाली गई। नूरी दरवाजा से प्रारम्भ हुई आमंत्रण यात्रा का जगह-जगह माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ स्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने भगवा झंडा दिखाकर किया। आमंत्रण यात्रा ने सिंधी बाजार, फब्बारा, किनारी बाजार, रावत पाड़ा, दरेसी, कचहरी घाट होते हुए बेलनगंज तिराहे पर विश्राम लिया।

इस्कान मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप के नेतृत्व में उत्साह व उमंग के साथ 72 जून को आयोजित की जा रही श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के लिए आमंत्रण यात्रा का आयोजन किया गया। हरि बोल व हरे कृष्णा-हरे कृष्णा, हरे राम हरे राम … के कीर्तन के साथ भव्य आमंत्रण यात्रा देखने के लिए लोग अपने प्रतिष्ठान छोड़कर बाहर आ गए। वहीं कुछ लोग भक्तिमय कीर्तन पर नृत्य करते हुए भी नजर आए। सभी श्रद्धालुओं को 27 जून को बल्केश्वर महालक्ष्मी मंदिर से प्रारम्भ होने वाले श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के लिए निमंत्रण दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, विमल फतेहपुरिया, नवीन सिंघल, संजय कुकरैजा, प्रदीप यादव, रमेश यादव, विपिन अग्रवाल, गोपीभव प्रभु, अनिल प्रभु, अनिल गुप्ता, राजीव मल्होत्रा, प्रदीप बंसल, सूरज, शाश्वत नंदलाल आदि उपस्थित थे।

26 जून को नयन उत्सव, 27 जून को निकलेगी रथयात्रा
26 जून को कमला नगर (रश्मि नगर) स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में नयन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जहां 15 दिन के बाद भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग भक्तों को दर्शन देंगे। इस मौके पर छप्पन भोग व फूल बंगला का भी आयोजन होगा। 27 जून को भव्य रथयात्रा निकलेगी। 25 जून को शाम 5 बजे संजय प्लेस क्षेत्र में आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। आमंत्रण या6 का शुभारम्भ आजाद पैट्रोल पंप संजय प्लेस से होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

error: Content is protected !!