Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: SSP inspected and saw the arrangements of Agniveer Bharti Rally in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: SSP inspected and saw the arrangements of Agniveer Bharti Rally in Agra…#agranews

230

आगरालीक्स…आगरा में पांच दिन बाद शुरू होने जा रही है अग्निवीर भर्ती रैली. 1.75 लाख युवा दिखाएंगे दम. एसएसपी ने निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं…

आगरा में अग्निवीर रिक्रूटमेंट रैली की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं पर पुलिस प्रशासन ने निरीक्षण करना शुरू कर दिया है. आगरा के कीठम स्थित आनंद इंजीनियंरिंग कॉलेज में 20 सितंबर से 10 अक्टूबर तक यह भर्ती रैली होगी. इसमें आगरा, मथुरा सहित 12 जिलों के युवा भाग लेने आ रहे हैं. भर्ती रैली का लेकर 1.75 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. आज गुरूवार को अग्निवीर प्रक्रिया के अन्तर्गत सेना में भर्ती हेतु थाना सिकन्दरा क्षेत्रान्तर्गत आयोजन स्थल आनन्द इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थित स्टेडियम का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी द्वारा निरीक्षण किया गया. एसएसपी ने रैली में पुलिस प्रबन्धन, यातायात को सुचारू बनाये रखने आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात अरुण चंद्र, थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शाही व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे.

ये रहेंगी व्यवस्थाएं
रैली भर्ती स्थल पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर बैरियर एवं यातायात की व्यवस्था रहेगी
भर्ती स्थल पर स्पेशल टास्क फोर्स, मोबाइल पुलिस फोर्स एवं दंगा विरोधी फोर्स तैनात रहेगा
असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी के लिए अधिचूना कर्मियों की तैनाती की गई है.
रैली स्थल पर हर दिन दस अस्थाई टॉयलेट, मोबाइल टायलेट और सफाई की व्यवस्था रहेगी.
हाइवे पर भर्ती स्थल के आसपास जिला पंचायत अथवा क्षेत्र पंचायत के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था की जाएगी

डीएम ने आदेश देते हुए कहा है कि भर्ती मैदान की साफ सफाई की जिम्मेदारी जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी गई है. बैरिकेडिंग, फैंसिंग पीडब्ल्यूडी की ओर से किया जाएगा जबकि हैल्थ कैम्प व एंबुलेंस की व्यवस्था मुख्य चिकित्सकाधिकारी को करनी है. नगर निगम की ओर से 10 मोबाइल टॉयलेट का इंतजाम करेगा. जलकलविभाग पेयजल व्यवस्था करेगा. आकस्मिक स्थित से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र व संचार व्यवस्था होगी. विद्युत, यातायात व अन्य व्यवस्थाएं तय समय से पूर्व पूरी करनी होंगी.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!