आगरालीक्स….. आगरा के सेंट एंथनीज स्कूल मे छावनी बोर्ड का बुलडोजर चलने के बाद दो दिन के लिए स्कूल बंंद, स्कूल की स्टेज, कैंटीन और गेट ध्वस्त कर दिया था।
आगरा के माल रोड पर स्थित सेंट एंथनीज स्कूल में शनिवार को छावनी बोर्ड की टीम पहुंची। स्कूल में अवैध निर्माण करने पर स्टेज, कैंटीन, व गेट पर बने तीन निर्माण ढहा दिए। स्कूल प्रशासन ने सोमवार और मंगलवार की स्कूल में छुटटी कर दी है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि छावनी बोर्ड द्वारा स्टेज, कैंटीन, स्टेंड ध्वस्त कर दिया है, मरम्मत में समय लगेगा, इसलिए दो दिन के लिए स्कूल की छुटटी की गई है।

ये है मामला
छावनी परिषद का कहना है कि सेंट एंथनीज स्कूल में लगातार अवैध रूप से निर्माण कार्य कराए जा रहे थे। स्कूल में एक स्टेज, कैंटीन और गेट पर ही गार्ड रूम बनाया गया था। इन अवैध निर्माणों को लेकर दो बार छावनी प्रशासन की ओर से नोटिस दिए गए, लेकिन स्कूल प्रशासन ने जवाब नहीं दिया। जबकि स्कूल6 प्रशासन का कहना है कि अस्थायी स्टेज सात आठ साल पुराना है। साइकिल स्टैंड पर कोई पक्का निर्माण नहीं था, बच्चों की साइकिल सुरक्षित रखने के लिए टिनशेड था। छावनी बोर्ड के अधिकारियों से सोमवार तक का समय मांगा गया था लेकिन स्कूल बंद होने के बाद भी सीढ़ी लगाकर टीम अंदर घुसी और तोड़फोड़ की। दो ट्रकों में सामान भी उठा ले गए।