आगरालीक्स…आगरा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के वार्ड से निर्दलीय की धाकड़ जीत। निर्दलीय श्रीराम की जीत के जयकारे।
निर्दलीय प्रत्याशी श्रीराम ने भाजपा को हराया

आगरा नगर निगम के चुनाव में वार्डों तक में बसपा ने भाजपा को टक्कर दी है,वहीं भाजपा के वार्ड 76 में जो प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का घर है।
चुपके से सेंध लगा गए मंत्री के वार्ड में
इस वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी श्रीराम धाकड़ सेंध लगा गए औऱ भाजपा के प्रत्याशी को 276 वोट से हरा दिया।
बागी प्रत्याशी भी माना जा रहा है धाकड़ को
इस वार्ड से श्रीराम धाकड़ भाजपा के बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे। प्रदेश के मंत्री का इस वार्ड में घर होने पर भाजपा की जीत मानी जा रही थी लेकिन श्रीराम ने सबको चौंका दिया।