आगरालीक्स…आगरा में लंगड़े की चौकी बाईपास पर व्यापारी की कार में मिले तीन लाख रुपये. रकम के संबंध में जानकारी न मिलने पर कैश किया जब्त
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इस समय चेकिंग चल रही है. शहर के साथ—साथ जनपद की सीमाओं पर भी कड़ी निगरानी रखकर आने—जाने वाले हर वाहन को चेक किया जा रहा है. आज शाम को चेकिंग के दौरान स्टेटिक टीम ने लंगड़े की चौकी बाईपास पर एक कार को रोका. कार को चेक किया गया तो तीन लाख रुपये बरामद हुए. यह कार बल्केश्वर के रहने वाले एक व्यापारी की बताई गई है.
बरामद तीन लाख रुपये के संबंध में जब स्टेटिक टीम ने जानकारी करनी चाही तो रकम के संबंध में कोई सही जानकारी नहीं मिल सकी. इसके बाद स्टेटिक टीम ने इस धनराशि को जब्त कर लिया है.