आगरालीक्स…Agra News : गर्ल फ्रेंड ने अश्लील वीडियो बनाकर 30 लाख रुपये मांगे तो इंजीनियर किडनैपर बन गया। आगरा से दबोचा आठ साल के बच्चे का अपहरण करने वाला रिसर्च डेटा एनालिस्ट। ( Agra News : STF, Agra & Gujrat Police arrest Research data analyst in kidnapping of 8 year old Nephew#Agra)
गुजरात के बलसाड के रहने वाले आदिल शेख सऊदी अरब में काम करते हैं। 23 दिसंबर को उनका परिवार शादी समारोह में आया था, रात में उनके आठ साल के बेटे को साइकिल दिलाने का लालच देकर उसका मामा मुंबई में कंपनी में रिसर्च डेटा एनालिस्ट शाहबाज ले गया। राते में उसका मुंह और गला दबा दिया, उस पर नानी का मोबाइल था जिसे स्विच आफ कर दिया और शादी समारोह स्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर नहर के किनारे फेंक दिया। इसके बाद वह समारोह स्थल पर लौट आया और परिजनों के साथ आफाक की तलाश में जुट गया।
मोबाइल की लॉकेशन से ढूढ़ लिया बालक
पुलिस आफाक की तलाश में जुट गई, मोबाइल स्विच आफ आने पर पुलिस ने अंतिम लोकेशन पता की और वहां पहुंच गई। नहर के किनारे पुलिस को आफाक मिल गया। आफाक ने पूरा घटनाक्रम बताया, किस तरह उसका मामा शाहबाज और उसके दो साथी साइकिल दिलाने के बहाने कार में बिठाकर ले गए और गला दबा दिया। पुलिस ने शाहबाज के दोनों साथियों को गुजरात से पकड़ लिया।
आगरा से अरेस्ट किया इंजीनियर
गुजरात पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर आगरा के जगदीशपुरा से इंजीनियर शाहबाज को अरेस्ट कर लिया। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि साथ काम करने वाली गर्ल फ्रेंड ने उसके साथ अश्लील फोटो ले लिए थे, इसके बाद 30 लाख रुपये की मांग करने लगी। उसे 30 लाख रुपये देने के लिए अपने भांजे आफाक को किडनैप किया था, इसके लिए दो साथियों को पांच पांच लाख रुपये देने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। पुलिस पूछताछ कर रही है।