आगरालीक्स…Agra News: केजीएमयू महिला रेजिडेंट डॉक्टर के यौन शोषण के आरोपी डॉ. रमीज मामले में एसटीएफ को सौंपी जांच, डॉ. रमीज ने एसएन से की थी एमबीबीएस, जाल में मेडिकल छात्राओं को फंसाया।
केजीएमयू, लखनऊ की रेजिडेंट महिला डॉक्टर के यौन शोषण और धर्मांतरण कराने का दबाव बनाने वाले डॉ. रमीज के प्रकरण की जांच सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्पेशल टास्क फोर्स को सौंपी गई है। डॉ. रमीज को तीन दिन पहले लखनऊ में अरेस्ट कर जेल भेजा जा चुका है। उसने 2012 में एमबीबीएस में एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में प्रवेश लिया था। ( Agra News: STF investigate KGMU Conversion case, Dr. Rameej done MBBS from SNMC, Agra )
आगरा में एमबीबीएस के दौरान ही मेडिकल छात्रा को अपने जाल में फंसाया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. रमीज ने 2012 में एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में प्रवेश लिया था, एसएन मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहा और टॉपर मेडिकल छात्रा को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद इस्लामिक मेडिकोज ग्रुप बनाया और इस ग्रुप से दिल्ली बम धमाके में पकड़ा गया डॉ. परवेज भी जुड़ा हुआ था, इसके बाद कई और छात्राओं को भी इस ग्रुप के सदस्यों ने जाल में फंसाया।
हॉस्टल स्थित मस्जिद में पढ़ता था नमाज
एसएन के सीनियर ब्वॉयज हास्टल में मस्जिद है इसी मस्जिद में डॉ. रमीज अपने साथियों के साथ नमाज पढ़ता था, मौलाना भी हास्टल में आते थे। इस मामले की जांच एसटीएफ को सौंपे जाने के बाद कई और खुलासे हो सकते हैं। स्थानीय स्तर पर एलआईयू भी जांच में जुटी हुई है।