आगरालीक्स …आगरा में एसटीएफ का छावा, बड़ी मात्रा में डेयरी मिल्क नाम से बन रहा नकली घी जब्त। इस तरह बना रहे थे नकली घी, एफएसडीए की टीम भी जांच में जुटी।
आगरा में मंगलवार को एसटीएफ की टीम ने रिंग रोड, विजय नगर कॉलोनी में छापा मारा। एसटीएफ प्रभारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से विजय नगर में एक मकान में नकली घी बनाने की सूचना मिल रही थी, इस पर छापा मारा गया। एक मकान में नकली घी बनाया जा रहा था। बड़ी मात्रा में नकली घी के साथ ही इसे बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली है।
डेयरी मिल्क के नाम से डालडा, एसेंस से बन रहा था घी
मकान में डेयरी मिल्क के नाम से नकली घी बन रहा था। यहां डालडा, एसेंस और केमिकल से नकली घी बनाया जा रहा था। एसटीएफ की सूचना पर एफएसडीए की टीम भी मौके पर पहुंच गई, टीम जांच में जुटी हुई है।