Monday , 10 March 2025
Home आगरा Agra News: Strong security arrangements at Agra Cantt
आगराटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News: Strong security arrangements at Agra Cantt

आगरालीक्स (18th October 2021 Agra News)… किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए आगरा मंडल के स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम. हर स्थिति​ से​ निपटने को आरपीएफ मुस्तैद.

संयुक्त किसान मोर्चा ने किया था ऐलान
संयुक्त किसान मोर्चा ने ​सोमवार को रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया था। लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में यह ऐलान किया गया था। आगरा में इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही आगरा कैंट, राजा की मंडी समेत आगरा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर आरपीएफ तैनात है। हालांकि सुबह साढ़े 11 बजे तक समाचार लिखे जाने तक किसी भी धरना प्रदर्शन की सूचना नहीं थी।

स्टेशनों पर की जा रही गश्त
एसपी रेलवे मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में इंस्पेक्टर आरपीएफ सुरेंद्र सिंह और जीआरपी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार दिवेदी मोर्चा संभाले हुए हैं। स्टेशनों पर गश्त की जा रही है। इसके अलावा स्टेशन के बाहर भी पुलिस तैनात है। एसपी रेलवे खुद पल—पल की गति​विधि पर नजर रखे हुए हैं।

सोमवार को बारिश में स्टेशन के बाहर तैनात पुलिसकर्मी

यहां की जा रही पेट्रोलिंग
आगरा छावनी, राजा की मंडी, भांड़ई, फरह, बिल्लोचपुरा, कीठम, रूनकता स्टेशन पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। यहां पर रेल रोको आंदोलन का कोई असर नहीं है।

रात से ही अलर्ट
आरपीएफ इंस्पेक्टर के अनुसार, जवानों को रात से ही अलर्ट कर दिया गया है। ताकि किसी भी प्रकार की कोई घटना न हो। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

आज शाम छह बजे तक है प्रदर्शन
किसान संगठनों ने सोमवार शाम छह बजे तक प्रदर्शन का ऐलान किया था। वे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बता दें कि अजय मिश्र का बेटा आशीष मिश्र लखीमपुर खीरी हिंसा का आरोपी है। उस समेत 14 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : National Chamber election today, 1477 candidate cast vote#Agra

आगरालीक्स..Agra News : .. आगरा में नेशनल चैंबर के चुनाव आज, अध्यक्ष...

आगरा

Obituaries Agra on 10th March 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News : Balloon shoulder Arthroplasty for shoulder cuff repair#Agra

आगरालीक्स ….Agra News : झटका लगा और कंधे की मांसपेशी टूट गई,...

बिगलीक्स

Agra News : 24 year old Btech Student killed while watching Champions Trophy final on mobile with friend#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्राफी...

error: Content is protected !!