आगरालीक्स…आगरा में दिन में निकल रही तेज धूप. 37 डिग्री सेल्सियस तक फिर पहुंचा तापमान. दीपावली पर हो रहा गर्मी का अहसास
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>आगरा में दीपावली पर अक्सर गुलाबी ठंड का अहसास होना शुरू हो जाता है लेकिन पिछले तीन दिन से दोपहर के समय निकल रही तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है. तीन दिन पहले तक मौसम सामान्य हो गया था और न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन पिछले तीनदिन से दोपहर में निकल रही तेज धूप ने तापमान में बढ़ोतरी की है.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहाऔर ये भी सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 30/10/24) 36.6
Departure from Normal(oC) 4.3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 30/10/24) 21.6
Departure from Normal(oC) 5.5