Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Student leader absconding for changing copy of BAMS, STF investigation intensifies…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Student leader absconding for changing copy of BAMS, STF investigation intensifies…#agranews

165

आगरालीक्स…आगरा में बीएएमएस की कॉपियां बदलने के मामले में 40 से अधिक एसटीएफ की रडार पर. इनमें एजेंट के साथ कर्मचारी और अधिकारी भी. छात्र नेता परिवार के साथ फरार, ताबड़तोड़ दबिश

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी की कॉपियां बदलने के मामला दिन प्रतिदिन जांच में तेज होता जा रहा है. फरार छात्र नेता राहुल पाराशर अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है. इधर एसटीएफ की रडार में 40 से अधिक लोग हैं. इनमें एजेंट के साथ 20 कर्मचारी और अधिकारी तक शामिल हैं. टीम अब एक-एक करके सभी से पूछताछ करेगी और साक्ष्य मिलने पर उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी.

एसटीएफ सूत्रों के अनुसार कापियां बदलने के मामले में पूरा गैंग कार्य कर रहा था और इसको सोची समझी रणनीति के तहत अंजाम दिया जा रहा था. छात्र नेता के अलावा विवि से जुड़े कर्मचारी, अधिकारी और एजेंसी के कर्मचारियों की संलिप्तता की जानकारी मिली है. इसकी पूरी जांच की जा रही है. बता दें कि बीएएमएस की परीक्षा में कॉपी बदलने का मामला 27 अगस्त को सामने आया था. इसको लेकर थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है. टेंपो चालक देवेंद्र और डॉ. अतुल यादव को अरेस्ट कर जेल भेजा गया है. छात्र नेता की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है. राहुल पाराशर का पूरा परिवार भी फरार है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha, featuring the nectar-like discourses of Morari Bapu, begins in Agra on September 15…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मोरारी बापू की अमृतवाणी में श्रीरामकथा 15 सितंबर से. हनुमान...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

आगरा

Obituaries of Agra on 3rd September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

error: Content is protected !!