आगरालीक्स….Agra News : आगरा में दरोगा ने दुकानदार को जड़े एक के बाद एक छह थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद दरोगा निलंबित, वायरल वीडियो देखें। ( Agra News : Sub Inspector suspend after video of slapping gift shopkeeper goes viral in Agra#Agra )
आगरा के गोकुलपुरा के गिफ्ट शॉप संचालक राजकुमार वर्मा, शिवम वर्मा सहित तीन के खिलाफ एक सप्ताह पहले अमानत में खयानत की धारा में केस दर्ज किया गया था। इस मामले की विवेचना चौकी प्रभारी राकेश साहू कर रहे थे, गुरुवार शाम पांच बजे चौकी प्रभारी नोटिस तामील कराने के लिए दुकान पर पहुंचे, आरोप है कि चौकी प्रभारी ने ग्राहक के सामने ही शिवम वर्मा को थाने चलने के लिए कह दिया। दुकानदार दुकान बंद करने लगे आरोप है कि देरी करने का आरोप लगाते हुए चौकी प्रभारी ने दुकानदार को पांच छह तमाचे जड़ दिए, इसके बाद पकड़कर चौकी ले गए, आरोप है कि चौकी पर भी मारपीट की गई। शिवम वर्मा की मां नीलम सोनी ने शिकायत की, शुक्रवार को वीडियो वायरल हो गया।
एसीपी की जांच के बाद दरोगा निलंबित
शुक्रवार को चौकी प्रभारी दरोगा राकेश साहू के दुकानदार को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी को जांच सौंपी गई। उनकी जांच रिपोर्ट के बाद दरोगा राकेश साहू को निलंबित कर दिया गया।
ये था पूरा मामला
मथुरा की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया था कि उसे तीन साल पहले रुपयों की जरूरत थी, उसने गोकुलपुरा के रहने वाले दुकानदार शिवम वर्मा से रुपये उधार लिए थे और दो लाख रुपये कीमत की सोने की चेन गिरवी रखी थी, अब वह रुपये दे चुकी है। महिला ने दुकानदार से चेन वापस मांगी लेकिन वह वापस नहीं कर रहा है, वह 90 हजार रुपये और मांग रहा था। इस बारे में पंचायत भी हुई और पुलिस से भी शिकायत की गई, दुकानदार को थाने बुलाया गया लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद एक सप्ताह पहले अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया।