आगरालीक्स…आगरा में विश्व जागृति मिशन के संस्थापक सुधांशु महाराज का जन्मदिवस उल्लास के साथ मनाया गया. वृद्धाश्रम में किया हवन पूजन
विश्व जागृति मिशन के संस्थापक परम पूज्य श्री सुधांशु महाराज का जन्मदिवस श्रद्धालुओं ने उल्लास पर्व के रूप में मनाया। श्रीरामलाल वृद्धाश्रम में हवन-पूजन व महामृत्युन्जय जाप कर मिशन के सदस्यों ने वृद्धजनों संग सहभोज किया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिशन के लगभग 100 सदस्यों संग वृद्धाश्रम के वृद्धजनों ने भी भाग लिया। श्रद्धालुओं ने सुधांशु जी महाराज को समर्पित करते हुए महामडत्युन्जय जाप की एक माला पूर्ण की। इसके उपरान्त सभी श्रद्धालुओं ने हवन में आहूति देकर शिवजी का विधि विधान से पूजन किया।

आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं ने कीर्तन किया। अंत में मिशन के सदस्यों ने वृद्धजनों संग सहभोज किया गया। मिशन के अध्यक्ष वीके गुप्ता व कोषाध्यक्ष एमएस रावत ने बताया कि इस मौके पर गौशाला में गौमाताओं के लिए भी मिशन की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सहसचिव सोहनपाल कुशवाह, राजीव वर्मा, शिवम, डीसी सिंह, डीएस सेंगर, सतीश साल्या, जेपी सिंह, रणवीर सिंह, हरिओम सिंह, आरएन शर्मा, मीता रानी, विनोद गुप्ता, विनय कुशवाह, जगत सिंह, तारादेवी आदि उपस्थित थीं।