आगरालीक्स ..Agra News .आगरा में ककुआ भांडई में 138 हेक्टेयर में बन रही नई टाउनशिप का नाम सुझाएं, पसंद आने पर 25 हजार रुपये का इनाम। जल्द शुरू होगी प्लाट की बुकिंग। ( Agra News : Suggest Kakua Bhandai Township name, Get Rs 25000 for selected)
एडीए द्वारा 30 साल बाद आगरा में ग्वालियर हाईवे पर 138 हेक्टेयर जमीन पर ककुआ और भांडई के पास नई टाउनशिप बन रही है। इसके लिए 20 हेक्टेयर जमीन खरीदी जा चुकी है, 50 एकड़ जमीन खरीदने के लिए एडीए को शासन से 242 करोड़ रुपये मिल गए हैं।
70 हेक्टेयर जमीन खरीदने के साथ ही शुरू हो जाएगी प्लाट की बुकिंग
एडीए द्वारा 70 हेक्टेयर यानी 50 प्रतिशत जमीन की किसानों से खरीद के साथ ही पहले चरण में प्लाट की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए यूपी रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी रेरा में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। ककुआ भांडई टाउनशिप के लिए प्रवेश द्वार बनाया जाएगा, 50 प्रतिशत जमीन हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
टाउनशिप का नाम बताने पर 25 हजार रुपये का इनाम
नई टाउनशिप का नाम के लिए लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली का कहना है कि 25 सितंबर से पांच अक्टूबर तक नई टाउनशिप के लिए लोग नाम का सुझाव दे सकते हैं, इसके लिए एडीए की वेबसाइट और कार्यालय में आवेदन फार्म उपलब्ध हैं। तीन नामों का चयन किया जाएगा। सबसे अच्छे नाम के लिए प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार और तीसरा पुरस्कार 10 हजार रुपये नकद के साथ प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।