आगरालीक्स…अक्टूबर महीने में भी गर्मी का पारा हाई. 39 डिग्री सेल्सियस रहा आज का तापमान. दिन के साथ रात का भी तापमान सामान्य से अधिक. जानें कब मिलेगी राहत
अक्टूबर का महीना चल रहा है लेकिन गर्मी का तेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दोपहर के समय धूप का तेज इतना अधिक है कि एक पल भी धूप में नहीं ठहरा जा रहा है. बीच के कुछ दिनों में सुबह और रात को हल्की सर्दी का अहसास हुआ था लेकिन एक बार फिर से तापमान सामान्य से अधिक हो गया है.
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल आने वाले एक सप्ताह तक तो मौसम ऐसा ही रहेगा.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 08/10/23) 38.8
Departure from Normal(oC) 3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 08/10/23) 22.9
Departure from Normal(oC) 2