Sunday , 21 June 2026
Home आगरा Agra News: Swami Rambhadracharya said in Agra – If you want to live in India, you will have to say Vande Mataram…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Swami Rambhadracharya said in Agra – If you want to live in India, you will have to say Vande Mataram…#agranews

148

आगरालीक्स…आगरा में बोले स्वामी रामभद्राचार्य—भारत में रहना होगा तो वंदे मातरम कहना होगा, साईंबाबा भगवान नहीं संत. अकबर और ट्रिपल तलाक पर भी बोले जगद्गुरु

आगरा के कोठी मीना बाजार में श्रीराम कथा कह रहे जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने एक बार फिर से हिंदूत्व और राष्ट्र को लेकर अपने विचार रखे हैं. शुक्रवार को उन्होंने कहा कि हिंदुत्व को देव मानो और भारत को राष्ट्र मानो, क्योंकि विपक्ष इस देश को बेचना चाहता है और हम ऐसा नहीं होने देंगे. जिसे भारत में रहना है उसे वंदे मातरम कहना होगा. उन्होंने ये भी कहा कि साईं बाबा भगवान नहीं संत हैं. स्वामी रामभद्राचार्य ने संविधान पर भी कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा रचित संविधान के पहने पन्ने पर भी सीता राम का ही चित्र था, जिस पर 100 लोगों के हस्ताक्षर हुए. हम दो हजार साल तक सोते रहे, विदेशी लोगों ने हमारा सर्वनाश कर दिया. उन्होंने कहा कि आगरा के इसी कोठी मीना बाजार में अकबर ने सब्जियों की तरह महिलाओं की मंडी लगा दी. लेकिन हम राम नाम से हमारी नींद खुल गई है.

स्वामी रामभद्राचार्य ने ये भी कहा कि हिंदू धर्म में महिलाओं का जितना सम्मान होता है, उतना कहीं नहीं होता. ट्रिपल तलाक खत्म् हो गया है लेकिन अभी भी दो तीन काम बाकी हे. देश में समान नागरिक संहिता भी लागू होनी चाहिए और जनसंख्या कानून लागू होना चाहिए. उन्होंने कहा कि कश्मीर हमारा है और हमारा ही रहेगा. उन्होंने कथा में ये भी कहा कि अपनी माता और अपनी जन्मभूमि स्वर्ग से भी श्रेष्ठ होती है. शहर में जगह—जगह वृद्धाश्रम बने हुए हैं लेकिन मैं कहता हूं कि ऐसी स्थिति ही न आए कि वृद्ध आश्रम बनाने पड़ें.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 21st June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: The divine play of Shri Krishna’s birth resonated during Srimad Bhagwat Katha…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के लॉयर्स कॉलोनी राधाकृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Spurious ghee was being made from refined oil in Tundla; the FSDA seized 34 tins of ghee…#tundala

आगरालीक्स…आगरा से सटे टूंडला में रिफाइंड से बन रहा था नकली घी....

आगरा

Agra Live News: A grand play based on the life of Dr. Hedgewar will be staged at Sursadan in Agra on Sunday…#agranews

आगरालीक्स…संडे को आगरा के सूरसदन में होगा डॉ. हेडगेवार के ऊपर महानाट्य....

error: Content is protected !!