आगरालीक्स ….आगरा में पुलिस कर्मियों का तबादला, थाना एत्माद्दौला के प्रभारी की हुई नियुक्ति।
आगरा के थाना एत्माद्दौला के प्रभारी को हटा दिया गया था इसके बाद से प्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई थी। जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक के बाद स्वाट टीम के प्रभारी विनोद कुमार को थाना एत्माद्दौला का प्रभारी बनाया गया है।

14 पुलिस चौकियों के प्रभारी बदले गए
इसके साथ ही बड़े स्तर पर चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं। 14 चौकी के प्रभारियों में बदलाव किया गया है। नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
30 सब इंस्पेक्टर को थानों में तैनात किया गया
पुलिस लाइन से 30 सब इंस्पेक्टरों की थाने में तैनाती की गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।