आगरालीक्स…आगरा में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितम्बर को अतिथि वन में, ब्रज क्षेत्र के 15 जिलों के अग्रबंधु लेंगे भाग
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में ब्रज क्षेत्र इकाई का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितम्बर को सुबह 11 बजे से वॉटरवर्क्स स्थित अतिथि वन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें ब्रज क्षेत्र के 15 जिलों के अग्रबंधु (प्रतिनिधि व पदादिकारी) भाग लेंगे। सभी अपने राजनीतिक अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, अग्रवाल समाज भी अपने राजनीतिक अधिकार के लिए लड़ेगा। जो हमारा सम्मान करेगा, हम उसका सम्मान करेंगे। उसी को वोट देंगे। अग्रवाल समाज फ्लोटिंग वोट बन चुका है। हम अपना अपमान नहीं झेलेंगे।
जयपुर हाउस स्थित महानगर अध्यक्ष राजकुमार गर्ग के निवास पर आयोजित समारोह के आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में यह जानकारी राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल ने दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि आगरा के 9 विधानसभा क्षेत्र में एक भी अग्रवाल समाज का विधायक नहीं है। हमारी मांग सभी पार्टियों कम से कम दो विधानसभा क्षेत्र से अग्रवाल समाज को टिकट देने की रहेगी। सम्मेलन में राजनीतिक शक्ति का शंखनाद होगा। जिलाध्यक्ष संजय सिंघल ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। समारोह में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों को उनके दायित्व की शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, संगठन को मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने को लेकर भी चर्चा होगी। समारोह में समाज की प्रतिभाओं, सामाजिक कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में विचार-विमर्श किया जाएगा।
राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल मुख्य अतिथि तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नन्थूराम जैन मुख्य अतिथि व सुरेशचंद्र गर्ग, रीतेश अग्रवाल, सुमन गोयल, छोटेलाल बंसल, सुभाष गोयल (पंछी पेठा) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, संजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विवेक गर्ग, अम्बुज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।