आगरालीक्स…Agra News : मुंबई हमले से पहले तहव्वुर राणा अपनी पत्नी के साथ आगरा आया था, एक होटल में रुका था और ताजमहल की रेकी की थी। ( Agra News : Tahawwur Rana stay two night in Agra with wife before Mumbai Attack#Agra)
पाकिस्तानी मूल के कानाडाई नागरिक तहव्वुर राणा 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमले का मास्टरमाइंड हेविड कोलमैन हेडली का तहव्वुर राणा मददगार था और मुख्य साजिशकर्ता था। 64 साल का तहव्वुर राणा अमेरिका में हिरासत में था, भारत अमेरिका के बीच संधि के तहत उसका प्रत्यर्पण किया गया है। अब तहव्वुर राणा के खिलाफ भारतीय कानून के तहत केस चलेगा और सजा दिलाई जाएगी।
मुंबई हमले से पहले आया आगरा
तहव्वुर राणा 2008 में 26 नवंबर को हुए मुंबई हमले से पहले 13 से 20 नवंबर तक अपनी पत्नी समराज अख्तर राणा के साथ दिल्ली, आगरा, कोच्चि, अहमदाबाद और मुंबई गया था, मुंबई हमले के बाद हुई जांच में सामने आया था कि वह अपनी पत्नी के साथ आगरा भी आया था, दो रात रुका था आगरा के बालूगंज के एक बजट होटल में ठहरा था। कई दिन तक होटल के रिकॉर्ड खंगाले गए थे। राणा के आगरा आने को ताजमहल की रेकी से जोड़कर देखा गया था। इसके बाद होटल में सीसीटीवी अनिवार्य कर दिए गए थे।