Agra News : Taj Mahal, Agra Fort & Other Monuments decked up in tricolor on eve of 76th Independence day #agra
आगरालीक्स …आगरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरा शहर तिरंगे रंग की रोशनी में रंगा। स्मारकों पर तिरंगे रंग की रोशनी, सरकारी कार्यालय और घर जगमग।

76 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर तिरंगे रंग की रोशनी से जगमग हो उठा। एमजी रोड पर तिरंंगे रंग की लाइटिंग के साथ ही ताजमहल, आगरा किला सहित स्मारक तिरंगे रंग की रोशनी से जगमग हो गए।

विभाजन की त्रासदी का दर्द
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने द्वारा विभाजन की त्रासदी से गुजरे लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की, बताया कि लाखों लोग अपने घर, रोजी रोटी, जीविका छोड़कर विस्थापित हुए, उन्होंने आजादी में योगदान देने वाले महापुरुषों और शहीदों को याद किया और विभाजन की त्रासदी की गाथाओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत बताई, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यदि आज की तरह संचार के आधुनिक साधन होते तो विभाजन विभीषिका के परिणामों को सही रूप में जान पाते। पाकिस्तान से आने वाली ट्रेनों को लाशों से भर दिया गया था, कैसे बहन बेटियों ने अपनी इज्जत बचाने को जान देदी। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा त्रासदी पंजाब, बंगाल के लोगों ने झेली, सिखों के साथ 1984 में भी एक त्रासदी हुई, उन्होंने आह्वान किया कि हमें विभाजन विभीषिका को झेलने वाले अपने अल्पसंख्यक भाइयों के साथ संवेदना,सदभाव रखना चाहिए। मा.मंत्री महोदय ने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय संस्कृति कभी भी साम्राज्यवादी, विस्तारवादी नहीं रही, जबकि भारत पर निरंतर कासिम, गौरी, गजनवी, मुगल, अंग्रेज लुटेरों ने आक्रमण कर भारत को लूटा।
उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी को भारत की तरक्की में किसी न किसी रूप में योगदान देकर कार्य करना है,भारत जल्द विकसित, तथा विश्व में प्रथम स्थान पर होगा।
इस अवसार पर खेरागढ़ विधायक मा. भगवान सिंह कुशवाह, पोस्ट मास्टर जनरल राजीव उमराव, प्रवर डाक अधीक्षक संजीव कुमार, नवीन गौतम, पार्षद गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।