Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Taj Mahal Night View from 15th to 19th October 2024 , Full detail, Ticket & Timing#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Taj Mahal Night View from 15th to 19th October 2024 , Full detail, Ticket & Timing#Agra

260

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में शरद पूर्णिमा पर रात में चंद्रमा की किरणों से दमकते ताजमहल के संगमरमरी हुस्न का रात्रि दर्शन 15 से 19 अक्टूबर तक, कभी शरद पूर्णिमा पर रात भर खुलता था ताजमहल, मेले जैसा रहता था नजारा, जानें टिकट कौन कर सकेगा रात्रि दर्शन।
शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणों से ताजमहल का संगमरमरी हुस्न दमकने लगता है। इस बार शरद पूर्णिमा पर 15 से 19 अक्टूबर तक ताजमहल का पर्यटक रात्रि दर्शन कर सकेंगे, वैसे पांच दिन रात्रि दर्शन होता है लेकिन 18 अक्टूबर को शुक्रवार है और ताजमहल बंद रहता है।


एक दिन पहले टिकट, 400 लोगों को ही अनुमति ( Agra News : Taj Mahal Night View from 15th to 19th October 2024 , Full detail, Ticket & Timing)
ताजमहल के रात्रि दर्शन के लिए 14 अक्टूबर को आनलाइन टिकट मिलनी शुरू हो जाएंगी। एक दिन में 400 पर्यटक ही ताजमहल का रात्रि दर्शन कर सकेंगे। रात्रि दर्शन रात आठ से 12 बजे तक होता है, 50 50 के बैच से 400 पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश दिया जाता है और रात 12 बजे पर्यटकों को बाहर निकाल कर ताजमहल बंद कर दिया जाता है। विदेशी पर्यटकों के लिए रात्रि दर्शन की टिकट 750 रुपये और भारतीय पर्यटकों के लिए टिकट 510 रुपये है और बच्चों के लिए 500 रुपये है।


1984 तक पूरी रात खुलता था ताजमहल
ताजमहल 1984 तक पूरी रात खुलता था, इसे ताजमहल का चमकी दीदार भी कहा जाता था। कई दिन पहले तक बड़ी संख्या में आगरा में पर्यटक आ जाते थे ऐसे मौके भी आते थे कि होटल फुल होने पर टेंट पर्यटक रहते थे। रात में मेले जैसा नजारा हो जाता था लेकिन सुरक्षा कारणों से 1984 से 2004 तक ताजमहल का रात्रि दर्शन बंद रहा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 2004 से सीमित समय यानी रात आठ से 12 बजे तक और 400 पर्यटकों के लिए ताजमहल का रात्रि दर्शन शुरू किया गया।

ताजमहल रा​त्रि ​दर्शन की टिकट : 14 अक्टूबर से आनलाइन मिलेंगी
टिकट : 750 रुपये विदेशी पर्यटक, 510 रुपये भारतीय पर्यटक और 500 रुपये बच्चे
समय : रात आठ से रात 12 बजे तक
एक दिन में रात्रि दर्शन : 400 पर्यटकों को 50 50 के बैच में भेजा जाएगा
रात्रि दर्शन की तिथि : 15, 16, 17 और 19 अक्टूबर

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!