आगरालीक्स….आगरा में कल से 15 अगस्त तक ताजमहल, आगरा किला सहित सभी मॉन्यूमेंट्स में फ्री एंट्री. सुभाष पार्क, ताज व्यू प्वाइंट और जोनल पार्क में भी रहेगा प्रवेश निशुल्क….
देश में इस समय आजादी की 75वीं वर्षगांठ को लेकर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. हर घर तिरंगा के साथ सरकार द्वारा आजादी का यह साल धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है जिसके लिए लोगों को कई सुविधाएं भी दी जा रही हैं. आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर बुधवार को ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित सभी स्मारकों में 5 अगस्त से 15 अगस्त तक फ्री एंट्री के आदेश जारी किए गए हैं. अब आगरा विकास प्राधिकरण ने भी आगरा के पार्कों सुभाष पार्क, ताज व्यू प्वाइंट और जोनल पार्क में 5 से 15 अगस्त तक प्रवेश निशुल्क रखने का आदेश जारी किया है. यह जानकारी एडीए सचिव ने दी है.

5 से 15 अगस्त तक ताजमहल सहित सभी स्मारक फ्री
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एएसआई ने सभी स्मारकों में 5 से 15 अगस्त तक प्रवेश फ्री करने की घोषणा की है। आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित सभी स्मारक पर्यटको ंके लिए फ्री रहेंगे, 10 दिन तक स्मारकों में फ्री प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही स्मारकों में सजावट भी की जाएगी।
विदेशी पर्यटकों के लिए भी स्मारक रहेंगी फ्री
ताजमहल सहित अन्य स्मारक 5 से 15 अगस्त 2022 तक विदेशी पर्यटकों के लिए भी फ्री रहेंगे, एंटी के लिए टिकट नहीं लेनी होगी। इसके साथ ही स्मारकों में सजावट भी की जाएगी।