Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Target of 952 marriages under Chief Minister’s Mass Marriage Scheme in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Target of 952 marriages under Chief Minister’s Mass Marriage Scheme in Agra…#agranews

110

आगरालीक्स…आगरा में इस सीजन में 952 जोड़ों की शादी कराएगी यूपी सरकार. हर जोड़े को मिलेंगे 51 हजार रुपये. जानिए किस एरिया से कितने जोड़ों की होगी शादी

मुख्यमंत्री सामूहिक​ विवाह योजना के तहत होंगी शादियां
डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि शासन द्वारा दिए निर्देशों के अनुक्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत जनपद में शासन की मंशानुरूप सामूहिक विवाह के लिए 29 नवम्बर 2022 की तिथि नियत की गई हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत जनपद स्तर पर 952 जोड़ों का लक्ष्य मिला है तथा इस हेतु निदेशालय, समाज कल्याण लखनऊ द्वारा धनराशि भी जारी कर दी गई है। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त, नगर-निगम आगरा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर-पालिका परिषद, छावनी परिषद, आगरा को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए सामूहिक विवाह हेतु जोड़ों का चयन/पंजीकरण, गहन जांच/स्वीकृति/ आयोजन स्थल आदि की व्यवस्था करने के साथ ही पंजीकृत जोड़ों की सूचना/सूची नियत प्रारूप पर जिला समाज कल्याण अधिकारी आगरा को 19 नवंबर 2022 की शाम तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं जिससे कि आवश्यक व्यवस्थाएं की जा सकें।

नववाहित जोड़ों को मिलेगा ये सामान
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 51 हजार रू0 प्रति जोड़े के हिसाब से धनराशि व्यय की जायेगी, जिसमें 35 हजार रू0 कन्या के खाते में विवाह के दिन अंतरित किये जायेंगे, 10 हजार रू0 जोड़े को भेंट की जाने वाली आवश्यक सामग्री हेतु तथा 06 हजार रू0 सामूहिक विवाह के आयोजन की व्यवस्था हेतु सम्बन्धित निकायों के स्तर पर नियमानुसार व्यय की जानी है।

आगरा नगर निगम में होंगी 100 शादियां
जनपद को उपलब्ध बजट के अनुसार विकास खण्ड/नगरीय निकायवार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं, जिनमें विकास खण्ड बाह, पिनाहट, जैतपुरकला, एत्मादपुर, खन्दौली, फतेहपुरसीकरी, अछनेरा, सैंया, खेरागढ़, जगनेर, शमशाबाद, फतेहाबाद, अकोला, बिचपुरी, बरौली अहीर के लिये 50-50 जोड़ों का लक्ष्य तथा नगर-निगम आगरा के लिये 100 जोड़े तथा छावनी परिषद, बाह, पिनाहट, एत्मादपुर, फतेहपुरसीकरी, अछनेरा, किरावली, खेरागढ़, जगनेर, शमशाबाद, फतेहाबाद हेतु 08-08 जोड़े एवं दयालबाग व स्वामीबाग के लिये 07-07 जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

डीए द्वारा योजनान्तर्गत किसी निकाय में लक्ष्य की पूर्ति न होने की स्थिति में अन्य निकायों की अत्यधिक मांग के अनुसार लक्ष्यों को समायोजित करते हुए अधिक से अधिक जोड़ों को लाभान्वित कराये जाने को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही विवाह स्थल पर पंजीकरण की व्यवस्था की जायेगी तथा सामूहिक विवाह के आयोजन में प्रतिभाग किये जाने वाले जोड़ों की सूची आवश्यक संलग्नकों के साथ सब रजिस्ट्रार (निबंधन) को उपलब्ध कराकर सम्बन्धित जोड़ों को विवाह स्थल पर ही विवाह प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जायेगा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन में जनपद के मा0 सांसदगण, विधायकगण/अन्य जनप्रतिनिधि आमंत्रित अतिथि होंगे।

डीए द्वारा निर्देशित किया गया है कि सम्बन्धित अधिकारीगण मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए 29 नवम्बर 2022 को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम हेतु आवश्यक व्यवस्थायें कर उक्त कार्यक्रम उप जिलाधिकारी के पर्यवेक्षण में सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्राप्त मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम हेतु उपलब्ध कराई गई धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इन तारीखों में होंगे विवाह
शासन द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम हेतु उपलब्ध कराई गई शुभ तिथियां यथा- माह नवंबर 2022 में 25,26,28,29, माह दिसंबर 2022 में 01,02,03,04,07,08,09 एवं 14, माह जनवरी 2023 में 15,18,20,22,24,25,26,27,28 एवं 30, माह फरवरी 2023 में 04,06,07,09,10,12,13,14,16,17,18,22,23,24,27 एवं 28 तथा माह मार्च 2023 में 01,06,08,09 एवं 13 निर्धारित हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!